Manali : मनाली का प्राकृतिक सौन्दर्य और अद्भुत रोमांच

Manali : मनाली का प्राकृतिक सौन्दर्य और अद्भुत रोमांचकारी मनाली भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली ऊंचे देवदार के पेड़ों से लदी पहाड़ियों, चट्टानों, झीलों-नदियों बहते झरने और खूबसूरत झाड़ियों का एक संगम है। मनाली की सबसे खास बात यही है कि साल का कोई भी समय हो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का यह हिल स्टेशन हमेशा सैलानियों से गुलजार रहता है।

यहां आप खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले सकते हैं। मनाली में Jogini Waterfall और Rahala Waterfall जैसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स करने वालों के लिए भी यहां काफी कुछ है। आप यहां रिवर राफ्टिंग से लेकर स्कीइंग और ट्रैकिंग (Manali Trekking) तक कर सकते हैं। अगर आप भी वादियों में घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए मनाली (Manali) सबसे बढ़िया जगह है। गर्मी से बचने के लिए और जीवन में सुकून के कुछ पल जीने के लिए अगर आप Manali Trip का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मनाली एकदम परफेक्ट है Manali Tour .

Manali के खास दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ मनाली में करने के लिए बहुत सारी दिलचस्प चीजें हैं। यहां गर्म पानी के झरने, पार्क, ग्रामीण इलाके और स्थानीय बाजार भी हैं, जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए। यहां के गांव भी अपने आप में टूरिस्ट प्लेस ही हैं। गांवों में आपको हिमाचली संस्कृति देखने को मिलेगी। तो जानिए Manali के बारे में वो सब जो आप जानना चाहते है Discover के इस आर्टिकल में ।

Manali weather

मनाली का मौसम सर्दियों में ठंडा और गर्मी के दिनों में हल्का ठंडा रहता है। तापक्रम की सीमा वर्ष भर 4 °से. (39 °फ़ै) से 20 °से. (68 °फ़ै) रहती हैं। गर्मी के दिनों में औसत तापमान 04 °C. (39 °F) और 15 °C. (59 °F), तथा सर्दी के दिनों में −15 °C. (5 °F) से 05 °C. (41 °F) के बीच रहता है।

मनाली कैसे जाएं

By Road

मनाली, NH 3 द्वारा दिल्ली से बहुत अच्छी तरह जुड़ी हुई है, जो लेह तक जाती है।

By Train

सबसे नज़दीकी  ब्राड गेज के मुख्य रेलवे स्टेशन उना (250 किमी ) चंडीगढ़ (315 किमी ), पठानकोट (325किमी) और कालका  (310 किमी ) हैं।

By Air

सबसे नज़दीकी वायु सेवा कुल्लू -मनाली विमानक्षेत्र भुंतर में उपलब्ध हैं, जो मनाली से करीब 50 कि॰मी॰ दूर है। वर्तमान में,  वायु सेवा सप्ताह में दो बार उपलब्ध है और MDLR एयरलाइन्स सप्ताह में छ: बार दिल्ली के लिए सेवाएं प्रदान करती हैं।

Delhi to Manali

दिल्ली से मनाली की दूरी 590 किमी है जो कि NH 152 से होकर गुजरता है।

Chandigarh to Manali distance

चंडीगढ़ से मनाली तक की दूरी 280 किलोमीटर है। कीरतपुर से नेरचौक तक नेशनल हाइवे को 4 लेन में करने का काम लगभग पूरा हो गया है। उम्मीद है कि यहां जल्द से जल्द यातायात भी शुरू हो जाएगा। इस हाइवे के बनने के बाद चंडीगढ़ से मनाली जाने में 8 घंटे लगने वाला समय घटकर 6 घंटे का रह जाएगा।

मनाली के टॉप खूबसूरत प्लेसेस Manali Top Tourist Places

मनाली के एडवेंचर स्पोर्ट्स Manali Adventure Sports

अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो आपको मनाली में खूब एन्जॉय करने वाले है । मनाली में एक से एक एडवेंचर स्पोर्ट्स कराए जाते हैं। सबसे पहले बात कर लेते हैं ट्रैकिंग की। आप भृगु लेक, चंद्रताल झील, वशिष्ट जोगिनी झरना, चंद्रखानी पास, हंपटा पास, देव टिब्बा तक ट्रैकिंग कर सकते हैं। मनाली में आप हाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, रैपलिंग, आदि के माध्यम से ऊंचाई का रोमांच का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा, आप जोरबिंग, बैकपैकिंग, स्कीइंग, साइकलिंग, कैंपिंग, एंगलिंग और रिवर राफ्टिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

मनाली का प्राकृतिक सौन्दर्य

मनाली निस्संदेह भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आप अद्भुत प्राकृति को महसूस कर सकते हैं। अल्पाइन घास के मैदानों, ऊंचे देवदार के पेड़ों और सदाबहार झाड़ियों के साथ मनाली की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। जोगिनी फॉल्स और राहला फॉल्स प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट भी हैं। नेचर लवर्स को ऊंचाई पर स्थित भृगु झील, नेहरू कुंड और ब्यास नदी समेत अन्य जगहों को देखने का भी आनंद मिलेगा।

मनाली के धार्मिक स्थल

मनाली में कई मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल हैं, जिन्हें जरूर देखना चाहिए। मनाली में धार्मिक स्थानों की लिस्ट में जो सबसे ऊपर प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर है। जिसे हडिम्बा मंदिर और ढुंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। मंदिर में आपको लकड़ी की अद्वितीय शिल्पकला देखने को मिलेगी। इसी के साथ, आपको मनु महर्षि मंदिर, वशिष्ठ गर्म पानी के झरने और गौरी शंकर मंदिर भी जाना चाहिए। वहीं, पास के शहर मणिकरण में भी लोकप्रिय तीर्थ स्थल हैं।

मठों का आध्यात्मिक सुख

मनाली में आप मठों के अनूठे आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले सकते हैं। यह आपको बौद्ध धर्म के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराता है। ये मठ न केवल अपने धार्मिक महत्व के लिए बल्कि अपनी प्रभावशाली वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए भी हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हिमालयन निंगमापा बौद्ध मंदिर और गधन थेकछोकलिंग गोम्पा, जो मनाली गोम्पा के नाम से लोकप्रिय हैं, दो सबसे प्रसिद्ध मठ हैं जहाँ आपको जाना चाहिए।

रोहतांग पास Rohtang Pass

रोहतांग पास जाए बिना आपकी मनाली ट्रिप अधूरी रहेगी। मनाली से लगभग 51 किमी दूर और समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्यटन स्थल हर किसी को खुश करने का काम करता है। रोहतांग पास में आप अद्भुत प्रकृति को महसूस करते हैं। रोहतांग में आप कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

सोलंग घाटी

मनाली से रोहतांग के रास्ते में स्थित सोलंग घाटी एक ऐसी जगह है जिसे आप मनाली की अपनी यात्रा के दौरान मिस नहीं कर सकते। यह स्थान सुबह से शाम तक पर्यटकों से सरोबार रहता है। क्योंकि यहां करने के लिए केबल कार की सवारी सहित कई रोमांचक चीजें हैं। सर्दियों के दौरान पूरी घाटी एक फेरी-टेल जैसी लगती है, जिसमें जमीन का हर इंच बर्फ से ढका होता है। बर्फ के पिघलते ही इस स्थान पर पैराग्लाइडिंग, जोरबिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराशूटिंग, घुड़सवारी आदि में रुचि रखने वाले पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

मनाली का प्रसिद्ध मॉल रोड

यदि आप मनाली आ रहे हैं और आप खरीदारी के शौकीन हैं तो आपके लिए मॉल रोड सबसे बढ़िया स्थान है। मॉल रोड को इस पहाड़ी शहर की जीवन रेखा भी कहा जाता है। मॉल रोड में तिब्बती सामान, स्मृति चिन्ह, ऊनी कपड़े, सहायक उपकरण आदि बेचने वाली कई दुकानें हैं। इसी के साथ आप मनु बाजार, देहाती पुराना मनाली बाजार और रंगीन तिब्बती बाजार में भी जा सकते हैं।

मनाली की संस्कृति

किसी भी स्थान के बारे में जानने का सबसे अच्छा तरीका उसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का पता लगाना है। मनाली में कुछ ऐसे स्थान हैं जो इसकी समृद्ध विरासत का परिचय देते हैं। यहां आप हिमाचली संस्कृति और लोक कला संग्रहालय में अद्भुत संग्रह और निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी और संग्रहालय में प्रसिद्ध रूसी कलाकारों की कलाकृतियां देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां 15वीं सदी का नग्गर कैसल (Naggar Castle) है, जो अब एक हेरिटेज होटल है।

मनाली में खाने का आनन्द

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि मनाली में स्वादिष्ट स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसने वाले कैफे और रेस्तरां भरे पड़े हैं। यहां फेमस कैफे हैं। वहीं, अगर आप स्थानीय हिमाचली भोजन खाना चाहते हैं कि आपको वाइब्स पर जरूर जाना चाहिए। इसी के साथ आप स्वादिष्ट तिब्बती और चीनी खानें का स्वाद लेना चाहिए ।

मनाली की मस्ती भरी रातें

मनाली में जहां आप प्रकृति की सुंदरता को महसूस करते हैं ठीक वैसे ही आपको यहां की मस्ती भरी रातें भी जरूर एंजॉय करनी चाहिए। मनाली में कई पब, डिस्क और क्लब हैं। यहां आप सूर्यास्त के बाद विजिट कर सकते हैं और मनपसंद खाना-पीना एंजॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े –

1 thought on “Manali : मनाली का प्राकृतिक सौन्दर्य और अद्भुत रोमांच”

Leave a comment